Showing posts with label bakra eid kyu manate h. Show all posts
Showing posts with label bakra eid kyu manate h. Show all posts

Wednesday, August 8, 2018

ईद उल अज़हा



ईद उल अज़हा पैगम्बर इब्राहीम अलैहेसलाम कि सुन्नत है इस्लामिक माह ज़ुल्हिज़ कि 10 तरीख को ईद उल अज़हा मनाई जाती है अल्लाह ने जब अपने पैगम्बर इब्राहीम अलैहेसलाम का इम्तेहान लेना चाहा तो उन्हे ख्वाब के ज़रिये हुकम दिया गया की आप बेटे को अल्लाह के लिए क़ुर्बान करे
🅥
पैगम्बर इब्राहीम अलैहेसलाम ने अपने बेटे इस्माईल अलैहेसलाम को इस बारे मे बताया तो उन्होने कहा कि यही अल्लाह पाक का हुकम है तो वो राज़ी है
तब पैगम्बर इब्राहीम अलैहेसलाम अपने बेटे को लेकर अराफत पहाडी पर गए जहा उन्हे क़ुर्बानी करनी थी
जब वो क़ुर्बानी करने ही वाले थे तभी उन्हे एक आवाज़ आई की आप कि क़ुर्बानी क़बूल कर ली गई है ओर उनके बेटे कि जगह एक भेड क़ुर्बानी के लिए दी गई
पैगम्बर इब्राहीम अलैहेसलाम ओर् इस्माईल अलैहेसलाम अल्‍लाह तआला के कडे इम्तहान मे खरे उतरे थे फिर इब्राहीम अलैहेसलाम ने भेड कि क़ुर्बानी दी ओर जश्न मनाया
वो हमेशा लोगो को अल्लाह कि इबादत के लिये बुलाते रहते उस वक़्त इबादत के लिए कोई जगह तय नही थी लिहाज़ा अल्लाह के हुक्म से काबा की तामीर शुरू कि गई
तब से अल्लाह ने इब्राहीम अलैहेसलाम कि इस इबादत को हमेशा हमेश के लिये क़ायम कर दिया तब से हज ओर क़ुर्बानी कि इबादात ईद उल अज़हा के तोर पर मनाई जाती है


हदीस पाक हज़रत अबू हुरैरा से रिवायत है कि पैग़म्बर मोहम्मद ﷺ ने फरमाया "कौन है जो मुझसे ये बातें सीखे, फिर उन पर अमल करें या उन लोगो...